महराजगंज: फरेंदा बुजुर्ग में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जानिये पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 7 October 2022, 12:41 PM IST
google-preferred

महराजगंज: फरेंदा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा फरेंदा बुजुर्ग में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। पीड़ित परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जतायी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही जुटी हुई है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मृत पाये गये युवक की पहचान जवाहिर पुत्र फूलचंद (उम्र 33 वर्ष) के रूप में की गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सुबह पड़ोसी जब जवाहिर को बुलाने गए तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। बार-बार बुलाने के बावजूद कोई जबाव न मिलने पर लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका जतायी और जवाहिर के परिजनों को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें: लगातार बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त, हर चौक-चौराहा लबालब, लोग घरों में ही कैद, दूर्गा-पूजा पंडालों में भरा पानी, मूर्ति विसर्जन भी प्रभावित

सूचना पर पहुंचे युवक परिजनों ने भी दरवाजा खटखटाया और युवक को आवाज दी। लेकिन घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को खोला तो कमरे के अंदर जवाहिर मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। 

यह भी पढ़ें: नौतनवा कस्बे में संचालित अवैध कैसिनो का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार, इंडियन और नेपाली करंसी बरामद

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जवाहिर घर में अकेला ही रहता था। पुलिस मामले को लेकर पूछताछ और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Published : 
  • 7 October 2022, 12:41 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement