Maharajganj: अब पनियरा में नाले में मिला गायब बच्चे का शव, क्षेत्र में मची सनसनी

महराजगंज में एक और मासूम की लाश मिली है। जिसके बाद से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 14 December 2020, 1:38 PM IST
google-preferred

महराजगंजः अभी 6 साल के पीयूष गुप्ता के परिजनों की चीख-पुकार शांत भी नहीं हुई होगी की जिले में एक और मासूम का शव मिला है।

जिले के पनियरा थाना क्षेत्र रानीपुर के टोला पांडेयपुर के पास रोहिन नदी में एक 6 साल के मासूम की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि ये बच्चा गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाने के धर्मपुर गांव के राजाबारी का रहने वाला था। जो पनियरा थाने के लक्ष्मीपुर में अपने परिवार के साथ एक ब्रम्हभोज कार्यक्रम में आया था। जहां से दो दिन पहले गायब हो गया था।  

परिजनों ने बच्चे के गायब होने की सूचना पनियरा पुलिस थाने में दी थी। जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज करके बच्चे की तलाश करने लगी। बच्चे के गायब होने के बाद उसकी लाश मिलने से जिले में सनसनी फैल गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में सीओ सदर ने बताया कि घर के पास नाला है आखिरी बार उसी नाले के पास खेलता हुआ देखा गया था। नाले में ढूढ़ने के बाद शव बरामद किया गया है, और शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। परिजनों का किसी पर भी आरोप प्रत्यारोप नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी। 

Published : 
  • 14 December 2020, 1:38 PM IST

Advertisement
Advertisement