महराजगंजः 7 पीड़ितों के चेहरे पर साइबर क्राइम ने बिखेरी मुस्कान, खाते में वापस आए रुपए

महराजगंज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रा से लोगों के खाते से साइबर तरीके से उड़ाए गए रूपयों के वापस आते ही पीड़ितों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 October 2024, 7:30 PM IST
google-preferred

महराजगंजः जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 7 व्यक्तियों के खाते से 1 लाख 76 हजार रूपए की ठगी की गई थी। साइबर सेल में दिए गए शिकायती पत्रों की जांच पड़ताल के बाद शुक्रवार को उनकी रकम वापस मिली। रकम वापस मिलते ही उनके चेहरे पर खुशियां स्पष्ट परिलक्षित हो रही थी। 
इनके वापस मिले रूपए 
जानकारी के अनुसार  मुहम्मद हसीन निवासी परतावल के 17 हजार, राजकिशोर गुप्ता पुत्र कवलिास निवासी महुअवा थाना पनियरा के 12 हजार, लवकुश गोंड पुत्र रामनरेश वार्ड नंबर आठ पिपरदेउरवा थाना सदर के 15 हजार, कन्हैया लाल चैरसिया पुत्र जगदीश प्रसाद बैकुंठपुर थाना सदर कोतवाली के 27 हजार वापस आए।

इसके अलावा गोविंद कुमार पुत्र परमहंस अग्रहरी निवासी लेदवा थाना सिंदुरिया के 20 हजार, दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र शिवराम यादव निवासी बडहरामीर थाना सिंदुरिया के 15000 रूपए, चंद्रहास तिवारी पुत्र अमरनाथ निवासी सिरसिया थाना घुघली के 70 हजार उनके खाते में वापस मिले।

रकम आते ही इनके चेहरे खिल गए उन्होंने साइबर सेल टीम को इसके लिए धन्यवाद दिया है। 
बोले प्रभारी
इस संबंध में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव ने बताया कि 7 पीड़ितों के एक लाख छिहत्तर हजार रूपए वापस कराए गए हैं। साइबर ठगों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेक लिंक को भेजकर ठगी की जाती है। जैसे ही लिंक को क्लिक करेंगे, आपके साथ फ्राड हो जाएगा। पर्सनल डाटा हैस करके उनके साथ आनलाइन फ्राड किया जाता है।