महराजगंज: दो समुदायों में बवाल के बाद तनावपूर्ण शांति

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सोनकटिया गांव में मूर्ति विसर्जन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए हंगामे और पथराव के बाद तनावपूर्ण शांति का माहौल बना हुआ है। पुलिस हर स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 October 2017, 4:55 PM IST

महराजगंज: श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सोनकटिया गांव में मूर्ति विसर्जन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए हंगामे और पथराव के बाद यहां तनावपूर्ण शांति का माहौल बना हुआ है। पुलिस हर तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए है। इस हंगामे और पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हो गये थे। इस विवाद के बाद पूरे गांव में अब भी सन्नाटा पसरा हुआ है। 

 

महिला को छत से नीचे फ़ेंका

गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसा के दौरान उपद्रवियों द्वारा नाजमा खातुन के घर में घुसकर एक महिला हाजरा खातुन को छत से नीचे फ़ेंक दिया गया।

पीड़िता की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। एक पक्ष का कहना है कि गांव में प्रशासन ने भय का माहौल बना दिया है। अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हैं। लोग घरों से डर के मारे भाग गये हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव, डीएम और एसपी मौके पर

 

इस दौरान उपद्रवियों ने पीड़िता के घर में लूटपाट की और सामान को तहस-नहस कर दिया।

उपद्रवियों ने पीड़िता के घर में रखे 2 हजार के नोटों को भी टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिये। डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान पीड़ित नाजमा खातुन ने कहा कि दूसरे समुदाय के लोगों ने उन पर बहुत अत्याचार किये।

 

 

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत करते हुए सोनकटिया गांव से महराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने हालात की जानकारी देते हुए कहा कि इस समय यहां का माहौल काफी ठीक है। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कानूनी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवार्ई की जा रही है।

Published : 
  • 3 October 2017, 4:55 PM IST

No related posts found.