महराजगंज: बिना अनुमति अंबेडकर प्रतिमा लगाने से भड़की नगर पालिका, कराया चौपरिया के 150 लोगों पर मुकदमा, 18 नामजद

नगर पालिका ने सदर कोतवाली पुलिस में 18 नामजद समेत 150 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ़ संगीन धाराओं 147, 149, 353, 332, 336, 427 आपराधिक कानून अधिनियम 7, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम 3 और 5 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिये पूरा मामला

Updated : 22 August 2022, 6:16 PM IST
google-preferred

महराजगंज: चंद महीनों पहले नगर के समीप के गांव चौपरिया को नगर पालिका की सीमा में शामिल किया था, तब लोग काफी खुश थे लेकिन अब अचानक कल रात की एक घटना के बाद गांव के 150 लोगों की नींद हराम हो गयी है। इनमें अधिकांश दलित बताये जा रहे हैं। 

नगर पालिका की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस में 18 नामजद समेत 150 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ़ संगीन धाराओं 147, 149, 353, 332, 336, 427 आपराधिक कानून अधिनियम 7, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम 3 और 5 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रविवार रात को चौपरिया गांव के बंजर जमीन पर गांव के दलित महिला, पुरूष और बच्चे 6 फ़ीट ऊंची अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: महराजगंज की सबसे बड़ी खबर: IAS सत्येन्द्र कुमार झा के नाम पर धनऊगाही का खुला खेल, पांच दिनों पहले FIR दर्ज लेकिन अब तक कोई खुलासा नहीं

कहा जा रहा है कि सरकारी अभिलेख में उक्त जमीन बंजर दर्ज है। इस भूमि का क्षेत्रफल 0.470 हेक्टेयर है और इसकी भूखंड संख्या 260 है। 

सूचना पाकर मौके पर नगर पालिका कर्मी पहुंचे और मना किया लेकिन आरोप लगाया जा रहा है कि यहां पर विवाद किया गया। तहरीर में लिखा गया है कि कुछ लोगों ने कर्मचारियों पर पत्थरबाजी भी की। 

इसके बाद मामला बिगड़ गया। आरोप है कि बंजर जमीन पर बिना अनुमति मूर्ति लगायी जा रही थी। 

नामजद लोगों की लिस्ट में भीम आर्मी अध्यक्ष सूरज नायक, प्रद्युम्न, शिव कुमार, अर्जुन, जयप्रकाश, शुभम, रामावतार, संगम, राहुल, भीम, अशर्फी, रामअवध, प्रभु, रंगीले, पकौड़ी, बिकाऊ, विष्णु और राधेश्याम शामिल हैं।

Published : 
  • 22 August 2022, 6:16 PM IST