
महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुअवा में आज एक भैंस ने दो मुंह और आठ पैर वाले बच्चे को जन्म दिया। इस अद्भुत भैंस के बच्चे के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला, वहां भीड़ जुटनी शुरू हो गयी। आसपास के गांवों में भी यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।
ग्राम सभा महुअवा में शुक्ल निवासी शिवपूजन वर्मा पुत्र स्व रामदुलारे वर्मा की भैंस ने इस अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है। दो मुंह और आठ पैर वाले इस भैंस के बच्चे की जन्म के कुछ देर बाद ही मौत हो गयी। भैंस को बचा लिया गया, लेकिन उसकी हालत अभी भी ज्यादा ठीक नहीं है। भैंस का इलाज जारी है। दो मुंह और आठ पैर वाले भैंस के इस अद्भुत बच्चे को देखने के लिए सुबह से ही गांव के लोगों की काफी भीड़ जुटने लगी।
Published : 23 October 2017, 5:03 PM IST
Topics : अद्भुत बच्चा दो मुंह आठ पैर पनियरा थाना भैंस महराजगंज