हिंदी
महराजगंज: बाढ़ के संकट से जूझते महराजगंज जिले में प्रशासन की तरफ से जहां राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जा रही है वहीं इस आफत में जनप्रतिनिधि भी पीड़ितों की यथासंभव सहायता करने में जुटे हुए हैं। सिसवा के भाजपा विधायक प्रेमसागर पटेल ने प्रभारी जितेन्द्र पाल एवं एस.डी.एम निचलौल के साथ बाढ़ से प्रभावित गाँवो का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें: डीएम और एसपी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

इस दौरान भाजपा विधायक प्रेमसागर पटेल ने बाढ़ से प्रभावित लोगों का हाल-चाल भी पूछा और अपनी तरफ से मदद का भरोसा भी ग्रामीणों को दिया।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने की महराजगंज डीएम से बात, बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा
उन्होंने एस.डी.एम निचलौल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने प्रभावित लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की भी अपील की।
डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें।
Published : 17 August 2017, 11:11 AM IST
No related posts found.