
महराजगंज: बिजली विभाग के एक अधिकारी से 15 लाख रुपये मांगने का एक आडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस आडियो में जिस तरह से अवैध रूप से अधिकारी से लाखों रूपये मांगे जा रहे हैं, उसने फिर एक बार भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है। इस वायरल आडियो के केस में एक कांग्रेसी नेता का नाम सामने आ रहा है।
वायरल वीडियो में जिले के विजली विभाग में तैनात एक एसडीओ से बातचीत की जा रहा है। इस बातचीत में अधिकारी से 15 लाख रुपये की मांग भी की जा रही है। आडियो में 15 लाख रूपये देने के बदले धरना-प्रदर्शन के दौरान उनका नाम नहीं लेने की भी बात कही जा रही है।
डाइनामाइट न्यूज के पास मौजूद यह वायरल आडियो जिले के निचलौल क्षेत्र के एक कांग्रेसी नेता का बताया जा रहा है। इस वीडियो ने नेताओं के भ्रष्टाचार और सरकार विभागों के अफसरों की सांठगांठ खुलकर सामने आ गयी है। आडियो में नेताओं के भ्रष्टाचार के आंकठ में डूबे होने का पूरा पता चलता है।
Published : 25 November 2020, 1:01 PM IST
Topics : Bribe case Electricity department Maharajganj अधिकारी अवैध वसूली कांग्रेस नेता बिजली विभाग महराजगंज