हिंदी
महराजगंज: कोठीभार थाने के भारत खण्ड पकड़ी में एक 17 साल की नाबालिक की गला रेत कर हुई निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि मृतक लड़की के प्रेमी ने ही अपने भाई-भाभी के साथ मिलकर लड़की की गला रेत कर हत्या की थी। इस मामले में तान लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक अदद चाकू भी बरामद कर लिया है।
गर्भवती होने पर रची लड़की की हत्या की साजिश
पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे का कारण लड़की का गर्भवती होना था। प्रेमिका ने लड़की के गर्भवती होने के बाद उसकी हत्या की साजिश रच डाली और परिजनो के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी संदीप, उसका भाई सूरज और भाभी रितु को गिरफ्तार किया है। लड़की की हत्या गुरूवार यानि 21 मार्च की रात को की गयी थी।
एसपी की फटकार लाई रंग
गौरतलब है कि भारत खंड पकड़ी ग्रामसभा के नजदीक स्थित खलिहान छठ मैया घाट के पास बन्धन की झोपड़ी में बुधवार रात एक नाबालिग की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया था। हत्या के बाद लड़की के शव को झोपड़ी में रखे भूसे के अंदर छुपा दिया गया। एक महिला जब आज सुबह भूसा निकालने गयी तो लड़की का शव बरामद किया गया। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लड़की के दोनों हाथ पीछे की तरफ बांधे हुए थे। मृतक लड़की मंगलवार रात से ही गायब थी। एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने बुधवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया और जांच में तेजी लायी गयी। जिसके पश्चात पुलिस ने आज इस मामले का पर्दाफाश किया।
Published : 22 March 2018, 5:44 PM IST
Topics : आरपी सिंह एसपी कोठीभार थाने गला रेत नाबालिक निर्मम हत्या महराजगंज
No related posts found.