
महराजगंजः यूपी के 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने भी अपनी रणनीति तैयार कर ली है। अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस दौरान यूपी के अलग-अलग जिलों में भी साइकिल यात्रा निकाली गई है। यह साइकिल यात्रा बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाओं की शोषणकारी नीतियों, और लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ यह साइकिल यात्रा निकाली गई है।
महराजगंज में सदर तहसील मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में हजारों साइकिल - जत्था को जनपद साइकिल यात्रा प्रभारी पूर्व सांसद आलोक तिवारी ने झंडा दिखाकर रवाना किया, इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग देखकर ही बन रहा था भारतीय जनता पार्टी जनविरोधी सरकार के खिलाफ तमाम गगनभेदी नारे युवा कार्यकर्ता उत्साह के साथ लगा रहे थे घुघली परतावल शिकारपुर पनियरा पकड़ी रेंज चौराहा बागापार, चौक बाजार सिंदुरिया आदि स्थानों से भारी भीड़ के साथ साइकिल यात्री समाजवादी नारा और स्लोगन लगाते हुए तहसील मुख्यालय के तरफ कूच किया।
इस मौके पर प्रभारी आलोक तिवारी ने कहा की लोकतंत्र विरोधी भारतीय जनता पार्टी सरकार के अब दिन लद चुके हैं, जनता डीजल पेट्रोल रसोई गैस व खाद्य तेल के कमरतोड़ महंगाई से परेशान है थाना और तहसील भ्रष्टाचार का मुख्य अड्डे बन चुके हैं नारी सुरक्षा की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार में सर्वाधिक बलात्कार व यौन शोषण का मामला सामने आ रहा है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि महराजगंज में पुलिसिया उत्पीड़न चरम पर है थाना कोतवाली में गरीब जनता का तहरीर नहीं लिया जा रहा है और बड़े पैमाने पर धन उगाही का कार्य हो रहा है स्थानीय जनप्रतिनिधि पूरी तरह से बेलगाम हो चुके हैं।
इसके अलावा महराजगंज जिले के निचलौल में निर्धारित कार्यक्रम साइकिल रैली में सिसवा बाज़ार से शैलेष सुल्तानिया के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता तहसील निचलौल में पहुच कर साईकिल रैली निकाली और नगर भ्रमण करते हुए। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम को दामोदरी पोखरे पर आकर कार्यक्रम को समाप्त किया।
Published : 5 August 2021, 4:18 PM IST
Topics : Cycle Yatra Maharajganj Samajwadi Party uttar pradesh उत्तर प्रदेश महराजगंज सपा समाजवादी पार्टी साइकिल यात्रा