
पटना: बिहार में आज उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सूर्योपासना का महापर्व छठ समाप्त हो गया। राजधानी पटना में आज गंगा नदी के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में लाखों महिला और पुरूष व्रतधारियों ने उगते हुए सूर्य को नदियों और तालाबों में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया।
यह भी पढ़ें: सोनिया, राहुल और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने दी छठ की शुभकामनाएं
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी,राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती समेत कई मंत्रियों एवं नेताओं ने लोगों को छठ की शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2019 लोक आस्था का महापर्व छठ
इस अवसर पर मुख्यमंत्री कुमार ने यहां एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर लोक आस्था का महापर्व छठ के अंतिम दिन सादगी एवं श्रद्धा के साथ उदयमान भगवान भाष्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा ईश्वर से राज्य एवं देशवासियों की सुख,शांति एवं समृद्धि के लिये प्रार्थना की। (वार्ता)
Published : 3 November 2019, 11:41 AM IST
Topics : bihar Chhath India Suryopasana छठ बिहार महापर्व सूर्य सूर्योपासना