
दुर्ग: छत्तीसगढ़ में करोड़ों रुपये के महादेव सट्टेबाजी ऐप धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी के बाद निलंबित राज्य पुलिस के एक सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, सट्टेबाजी ऐप के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही धन शोधन जांच के बीच सुपेला थाने के सिपाही भीम सिंह यादव को बृहस्पतिवार को बर्खास्त कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पैसों को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने वाले 'कैश कूरियर' असीम दास और यादव को केंद्रीय एजेंसी ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले तीन नवंबर, 2023 को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें: आतिशी ने ईडी पर साधा निशाना,कही ये बड़ी बात
ईडी ने पूर्व में बताया था कि सट्टेबाजी ऐप से कमाए गये कथित अवैध धन का इस्तेमाल राज्य में राजनेताओं और नौकरशाहों को रिश्वत देने के लिए किया गया था।
Published : 9 February 2024, 1:55 PM IST
Topics : Chhattisgarh Constable Bhim Singh Mahadev app suspend छत्तीसगढ़ बर्खास्त भीम सिंह महादेव सट्टेबाजी