
महाकुंभ: प्रयागराज महाकुंभ में संगम स्नान के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच मंगलवार को तेज हवाओं के कारण महाकुंभ के सेक्टर पांच में लगी आग ने कई टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने तुरंत कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार मंगलवार सुबह सेक्टर पांच खाकचौक स्थित महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास के शिविर में अचानक तेज आग की लपटे उठने लग गई। आग की तेज लपटों ने दूसरे शिविर को भी चपेट में ले लिया। जानकारी के मुताबिक कई टेंट जल गए हैं। हालांकि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।
बता दें इससे पहले भी महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना हो चुकी है।
Published : 28 January 2025, 1:13 PM IST
Topics : Dynamite News Fire breaks fire incident immediate action Maha Kumbh Mahamandaleshwar Purushottam Das Sangam bath Sector 5 Khak Chowk tents burnt