
रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में सोमवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी।
सैलाना पुलिस थाने के प्रभारी अयूब खान ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर आडवानिया-ईसरथुनी रोड पर गोवर्धनपुरा गांव के पास रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ।
उन्होंने कहा कि हादसे के बाद कुछ ग्रामीण मोटरसाइकिल पर सवार 19 और 20 साल के दो लोगों और एक 16 साल के लड़के को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया गया है और उसके चालक को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Published : 21 February 2023, 1:48 PM IST
Topics : Madhya Pradesh road accidnet मध्य प्रदेश मौत रतलाम सड़क हादसा