Site icon Hindi Dynamite News

मंदसौर जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गिरफ्तार

मंदसौर जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गिरफ्तार
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
मंदसौर जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गिरफ्तार

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुए किसानों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष मंदसौर गए। पुलिस प्रशासन ने राहुल को मंदसौर जाने के लिए रोका। लेकिन राहुल ने पुलिस के आदेश को नकार दिया और मंदसौर जाने के लिए बाइक से रवाना हुए।

मंदसौर जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया। बाइक से मंदसोर जा रहे राहुल गांधी को पुलिस ने नीमच में गिरफ्तार किया। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार के राज में किसानों को लाभ नहीं मिल रहा। मोदी सरकार  किसानों को गोली देती है। गरीबों को सिर्फ गोलियां मिली हैं। सरकार किसानों को बोनस नहीं दे सकती। किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकती। किसानों की मौत के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बिना वजह बताए रोका गया है। गिरफ्तारी के बाद राहुल को अज्ञात जगह ले जाया गया।

Exit mobile version