
बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर में एक महिला जनपद पंचायत अध्यक्ष का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि खकनार जनपद अध्यक्ष पूजा दादू (30) का शव उसके संजय नगर स्थित घर में शनिवार रात्रि करीब 11.30 बजे फांसी के फंदे से लटका मिला।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि पूजा मध्य प्रदेश के नेपानगर के पूर्व भाजपा विधायक दिवंगत राजेंद्र दादू की बेटी थी।
लधवे ने कहा कि अभी तक उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
सूचना मिलते ही खंडवा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित कई पार्टी नेता उनके घर पर पहुंचे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, पूजा की बड़ी बहन मंजू दादू मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड की उपाध्यक्ष है। मंजू नेपानगर सीट से भाजपा की विधायक भी रह चुकी है।
Published : 1 October 2023, 5:22 PM IST