Site icon Hindi Dynamite News

मध्य प्रदेश में CM की दौड़ में ज्योति से कहीं आगे निकले कमल.. जमकर हो रही नारेबाजी

मध्य प्रदेश BJP और कांग्रेस के बीच मतगणना में कड़ी गहमागहमी के बीच अब राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। अब CM की दौड़ में कमलनाथ अपने सहयोगी ज्योतिरादित्य सिंधिया से कहीं आगे नजर आ रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
मध्य प्रदेश में CM की दौड़ में ज्योति से कहीं आगे निकले कमल.. जमकर हो रही नारेबाजी

भोपाल: मध्य प्रदेश में 15 साल बाद एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सरकार गठन के लिए राज्यपाल ने अब कांग्रेस को बुलाया है। कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में सूबे का सीएम कौन बनेगा इसका ऐलान होना बाकी है। राजभवन में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने 121 विधायकों के सर्मथन की सूची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंप दी है।       

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में कांग्रेस की सरकार, CM के लिए पायलट-गहलोत सर्मथक आमने-सामने..नारेबाजी

 

MP में CM की दौड़ में कमलनाथ-ज्योतिरादित्य से आगे 

 

इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ कर चलते हुए नजर आए। राजभवन से बाहर आकर कमलनाथ ने राज्यपाल को दी गई चिट्ठी को मीडिया को दिखाया है। बता दें कि आज शाम चार बजे कांग्रेस की विधायक दल की बैठक होनी है। राजभवन के बाहर आते ही पहले से ही वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं जिनमें कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के सर्मथकों ने जमकर नारेबाजी की।   

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बोले- आज BJP को हराया..2019 में भी हरायेंगे

   

 

दोनों गुटों के समर्थक अपने-अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर अड़े हुए है। राजभवन से बाहर आते समय दोनों के साथ दिग्विजय सिंह, अरुण यादव भी मौजूद थे। अब विधायक दल की बैठक में ही कांग्रेस की हाईकमान यह तय करेगी की वह दोनों में से किसे मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाती है। 

   

 

 

वहीं भाजपा को मिली हार के बाद इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि पराजय की जिम्मेदारी मेरी, मेरी और सिर्फ मेरी है। कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया। हमें वोट ज्यादा मिले लेकिन संख्या बल में हम पीछे रह गए। हमारे पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। मैंने कमलनाथ जी को शुभकामनाएं दे दी हैं।

 

Exit mobile version