Uttar Pradesh: यूपी के एक और पूर्व मंत्री के खिलाफ विजिलेंस जांच, जानिये ये गंभीर आरोप

डीएन संवाददाता

आजम खान और गायत्री प्रजापति के बाद उत्तर प्रदेश के एक और पूर्व मंत्री के विजिलेंस जांच के घेरे में आ गये हैं, जिसके बाद इस पूर्व मंत्री की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पढ़िये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

मनोज पांडेय, पूर्व मंत्री, यूपी
मनोज पांडेय, पूर्व मंत्री, यूपी


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एक और पूर्व मंत्री खिलाफ विजिलेंस जांच के घेरे में आ गये हैं, जिसके बाद इनकी मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी में मंत्री रहे आजम खान और गायत्री प्रजापति के बाद सपा सरकार के ही एक और मंत्री के खिलाफ जल्द विजिलेंस जांच शुरू हो सकती है। 

विजिलेंस जांच और गंभीर आरोपों से जुड़ा यह नया मामला सपा सरकार में कृषि एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री रहे मनोज पांडेय से जुड़ा है। मनोज पांडेय आय से अधिक संपत्ति के साथ-साथ अवैध तरीके से अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन हथियाने का भी गंभीर आरोप है। बताया जा रहा है कि उनकी कई संदिग्ध और बैनामी संपत्तियों की पुख्ता सूचना शासन को मिल चुकी है।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस विभाग ने पूर्व सरकार में कृषि एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज पांडेय के खिलाफ शासन से खुली जांच की अनुमति मांगी है। ताजा जानकारी के मुताबिक विजिलेंस विभाग को मनोज की कई संदिग्ध संपत्तियों के बारे में पुख्ता जानकारी मिली। इसी आधार पर विजिलेंस ने खुली जांच का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय को मनोज पांडेय की अवैध संपत्तियों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद शासन ने मनोज के खिलाफ गोपनीय जांच के आदेश दिए थे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस जांच में पुख्ता तथ्य सामने आने के बाद अब विजिलेंस विभाग जल्द पूर्व मंत्री के खिलाफ खुली जांच करने वाला है।










संबंधित समाचार