
लखनऊ: यूपी एसटीएफ ने पीआरडी जवान को दिन दहाडे़ गोली मारने वाले इनामी बदमाश सकलैन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया है। सकलैन घटना के बाद मुंबई भाग गया था और वहां छुपकर रह रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
शिवसत प्रतापगढ़ में पीआरडी जवान को गोली मारने में प्रयुक्त पिस्टल को सकलैन ने प्रतापगढ़ में ही छोड़ दिया था और वह मुंबई भाग गया। घटना में प्रयुक्त पिस्टल लेने के लिये सकलैन जैसे ही मुंबई से प्रतापगढ़ पहुंचा उसे थाना क्षेत्र कन्धई, प्रतापगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त सकलैन पुत्र मो. इसराइल, निवासी ग्राम पूर्वी सहोदरपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला है। उसके पास से 01 अदद पिस्टल .32 बोर (घटना में प्रयुक्त) और 02 अदद जिन्दा कारतूस (.32 बोर) भी बरामद किये गये। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published : 28 March 2022, 6:32 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश एसटीएफ गिरफ्तार पीआरडी जवान प्रतापगढ़ फायरिंग मुंबई लखनऊ