
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के निमंत्रण पर कान्हा उपवन का दौरा करने पहुंचे। लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में स्थित इस उपवन में जाकर उन्होने गोशाला में गऊओं का निरीक्षण भी किया। इस गोशाला को अपर्णा यादव का ही एक एनजीओ चलाता है।
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बीते चार साल से जीव आश्रय नामक एक एनजीओ चलाती है। एनजीओ की मदद से लावारिश पशु गाय, भैंस और कुत्तों को कान्हा उपवन में ले जाकर देखभाल की जाती है।
निरीक्षण को दौरान सीएम योगी के साथ अपर्णा और प्रतीक यादव भी वहां मौजूद नज़र आए।
Published : 31 March 2017, 12:30 PM IST
Topics : अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश गोशाला भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलायम सिंह यादव राजनीति सपा