
लखनऊ: यूपी पुलिस विभाग तो भ्रष्टाचार का पर्याय ही बन चुका है, इसलिये यूपी पुलिस के कारनामे समय-समय पर सामने आते रहते है। यूपी पुलिस के थाने-चौकी हों या किसी विभाग का कोई मुख्यालय, भ्रष्टाचार का वायरस हर जगह अपनी गहरी पैठ जमा चुका है। ताजा मामला यूपी के सीतापुर जनपद का है, जहां रिश्वतखोर दो सिपाही कैमरे में कैद हो गये।
थाने में सिपाहियों द्वारा घूस लेने का यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। घटना सामने आने के बाद दोनों रिश्वतखोर पुलिस कर्मियों को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है।
सीतापुर जिले के मछरहेटा थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल छिपते-छुपाते किसी बुजर्ग से रिश्वत ले रहे हैं। हालांकि वीडियो देखने से साफ पता चलता है कि पुलिस कर्मी घूस लेने के दौरान पूरी सावधानी बरत रहे हैं, लेकिन फिर भी कैमरे की तीसरी आंख से ये रिश्वतखोर बच न सके।
इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। एसपी साउथ को इस मामले की जांच सौंपी गयी है। अब यह देखना भी दिलचस्प होगा कि रिश्वतखोर पुलिस कर्मियों को जांच के बाद दंडित किया जाता है या फिर वे रिश्वत देकर बच निकलते हैं।
Published : 5 September 2020, 6:56 PM IST
Topics : Sitapur uttar pradesh उत्तर प्रदेश घूस निलंबन पुलिस रिश्वत वायर वीडियो