लखनऊ: सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव

देश में कोरोना महामारी के मामले लगातार बढते जा रहे हैं। यूपी में सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। पूरी खबर..

Updated : 23 June 2020, 6:13 PM IST
google-preferred

लखनऊ: देश समेत उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। देश के कई नेता भी इस वायरस के चपेट में आ चुके है। इसकी क्रम में यूपी सपा के एक बड़े नेता का नाम भी उस सूची में शामिल हो गया है, जो अब कोरोना पॉजीटिव पाये जा चुके हैं।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव पायी गयी है। जिसके बाद रामगोविंद चौधरी को पीजीआई में भर्ती कराया जा रहा है। इससे पहले कल रामगोविंद चौधरी मेदांता में भर्ती हुए थे।

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बाद सपा नेता रामगोविंद चौधरी की जांच की गयी, जांच रिपोर्ट में वे कोरोना पॉजीटिव पाये गये। जिसके बाद अब डॉक्टरों बाद उनका इलाज किया जा रहा है।  
 

Published : 
  • 23 June 2020, 6:13 PM IST

Advertisement
Advertisement