हिंदी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मजदूरों के बीच साइकिलें बांटी। इस मौके पर मजदूरों को सोशल डिस्टेंशिंग के साथ फिटनेस का भी मंत्र दिया गया।
मीडिया से बात करते हुये समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी सपा कार्यकर्ता आम लोगों, मजदूरों की हरसंभव मदद का काम कर रहे हैं।
इसी कड़ी में आज लखनऊ के खुर्रमनगर में मजदूरों को साइकिल बांटकर विदा किया गया।सपा के निवर्तमान प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव ने बताया कि साइकिल चलाने से स्वास्थ्य सुधरता है और वातावरण भी साफ-सुथरा रहता है। इसलिये मजदूरों को ड्यूटी जाने में परेशानी न हो, इसलिये मदद का एक प्रयास किया गया है।
आपको बता दें की इसके पहले कन्नौज से पूर्व सांसद डिम्पल यादव द्वारा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मजदूरों के बीच किये गये भोजन वितरण की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी।
Published : 8 June 2020, 3:26 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Cycle Samajwadi Party uttar pradesh अखिलेश यादव मजदूर समाजवादी पार्टी साइकिल