लोहिया की पुण्यतिथि पर बोले अखिलेश यादव- कोई भी समाजवादी व्यक्ति जातिवादी नहीं हो सकता

प्रमुख समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलिश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से स्व. लोहिया के बताये मार्ग पर चलने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को फेल बताया। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें.. अखिलेश ने और क्या बातें कहीं भाजपा के बारे में

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 October 2018, 4:44 PM IST

लखनऊ:  प्रमुख समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से लोहिया जी के बताये मार्ग पर चलने की अपील की। अखिलेश ने कहा कि केवल नेताजी ने ही लोहिया की परमपरांओं को देश में आगे बढ़ाया है। 

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी 

 

अखिलेश समेत कई लोग पहुंचे श्रद्धांजलि देने के लिये

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले- यूपी पुलिस विभाग में आत्महत्याओं के लिये योगी सरकार जिम्मेदार 

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी समाजवादी व्यक्ति कभी भी जातिवादी नहीं हो सकता है। समाजवादियों की जब सरकार भी सरकार बनी हैं तब उन्होंने जनता को विकास का रास्ता दिखाया और विकास का रास्ता अपनाया है। लेकिन भाजपा ने विकास के केवल सपने बेचे हैं।

लोहिया पार्क जाते अखिलेश यादव

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: किसानों पर लाठीचार्ज..अखिलेश यादव ने सरकार पर किया जोरदार हमला

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार हत्याएं हो रही है। मुख्यमंत्री की भाषा अशोभनीय और निंदनीय होती जा रही है।  जबसे भाजपा की सरकार आई है, तबसे नौजवानों को नौकरी और रोज़गार मिलना मुश्किल हो गया है। हर तरफ सरकार पर उंगलिया उठ रही हैं। 

 

लोहिया पार्त में कार्यकर्ताओं ने किया अखिलेश का भव्य स्वागत

अखिलेश ने कहा कि पुलिस में सामंजस्य बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन यहां मामला उलटा नजर आ रहा है। सपा ने राज्य की जनता को जो पुलिस की 100 नम्बर सेवा दी थी बीजेपी सरकार उसे बर्बाद करने में लगी हुई है। इज़्ज़त घर से लेकर सड़क तक हर तरफ भ्रष्टाचार हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा मौके आने पर अपने लोगों को तक नहीं पूछती है। यशवंत सिंह और शत्रुघन सिन्हा दोनों भाजपा बड़े नेता है लेकिन आज उनके बारे में हर कोई जानता है, यह भाजपा का असली चेहरा है।
 

 

Published : 
  • 12 October 2018, 4:44 PM IST

No related posts found.