लखनऊ: प्रख्यात नक्षत्रगतान्वेषी डा. शंकर चरण त्रिपाठी का निधन, शोक की लहर

अपनी भविष्यवाणियों को लेकर देश भर में चर्चित रहे जाने-माने ज्योतिषाचार्य डा. शंकर चरण त्रिपाठी का निधन हो गया है। इस खबर के बाद उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गयी है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर:

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 February 2023, 8:39 AM IST

लखनऊ: 65 वर्षीय प्रख्यात नक्षत्रगतान्वेषी डा. शंकर चरण त्रिपाठी का निधन मंगलवार तड़के हो गया है। उन्होंने लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में आधी रात बारह बजे के बाद अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद बड़ी संख्या में उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गयी है।

डा. त्रिपाठी का इलाज पिछले पन्द्रह दिनों से राजधानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। अंतिम समय में वे कई बीमारियों से जूझ रहे थे। 

वे समय-समय पर की गयी अपनी भविष्यवाणियों को लेकर देश भर में चर्चित रहे। उनकी शब्द विज्ञान पर जबरदस्त पकड़ रही। किसी की भी आवाज सुनकर वे उसकी कुंडली बता देते थे।

वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और दो पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़कर गये हैं।

अंतिम संस्कार आज प्रयागराज में

पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ से प्रयागराज के लिए ले जाया जा रहा है। मंगलवार दोपहर को गंगा किनारे अंतिम संस्कार किया जायेगा।

डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने इनके निधन पर गहरा दुख जताया है। मनोज ने दूरदर्शन समाचार के लिए ठीक 12 साल पहले डा. त्रिपाठी का एक विशेष साक्षात्कार ‘एक मुलाक़ात’ कार्यक्रम में लिया था। 

इस साक्षात्कार का लिंक: 

वीडियो साभार: DD News

Published : 
  • 7 February 2023, 8:39 AM IST

No related posts found.