
लखनऊ: प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी ओपी सिंह ने गोसाईगंज थाने के मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही सभी खामियों को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान टूटी बाउंड्री को देखकर दीवाल बनाने के लिए 15 दिन के अंदर स्टीमेट बनाकर प्रशासन को भेजने का आदेश दिया है। वहीं गोसाईगंज थाने में साफ सफाई न होने पर इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को तत्काल सफाई करने का दिशा निर्देश दिया।
थाने में आवास और आम लोगों से मिलने का हॉल न होने पर कहा कि इनका निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए। एडीजी एचआर शर्मा को तीन दिन में शासन को इसका भी स्टीमेट तैयार करवाकर भेजने को कहा। वहीं कूड़ा करकट मिलने पर सभी कर्मचारियों को फटकार भी लगाई।
Published : 27 August 2019, 5:34 PM IST
Topics : DGP inspection Lucknow police station uttar pradesh उत्तर प्रदेश डीजीपी निरीक्षण प्रमुख सचिव गृह लखनऊ