लखनऊ: साहब सिंह निरंजन कार्यवाहक माध्यमिक शिक्षा निदेशक नियुक्त

अवध नरेश शर्मा के सेवा विस्तार की अवधि आज 30 अप्रैल को खत्म हो गयी है, जिसके बाद राज्य सरकार ने साहब सिंह निरंजन को उनके स्थान पर कार्यवाहक शिक्षा निदेशक, माध्यमिक नियुक्त किया गया। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 April 2018, 6:05 PM IST

लखनऊ: राज्य सरकार ने आज साहब सिंह निरंजन को अतिरिक्त कार्यभार सौंपते हुए कार्यवाहक शिक्षा निदेशक, माध्यमिक, उत्तर प्रदेश नियुक्त कर दिया है। इस पद पर अवध नरेश शर्मा की सेवा विस्तार की अवधि आज 30 अप्रैल को खत्म हो गयी है, जिसके बाद यह नियुक्ति की गयी।

उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से यह आदेश आज जारी किया गया है। साहब सिंह निरंजन की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Published : 
  • 30 April 2018, 6:05 PM IST

No related posts found.