हिंदी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को आगरा में होगा। पार्टी लोकसभा चुनाव के अलावा प्रदेश में दो सीटों के लिये होने वाले लोकसभा के उपचुनाव की तैयारियों में भी जुटी है।
यह भी पढ़ें: देखिये..पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने क्या-क्या कहा..
डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक चुनावों के मद्देनजर राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही इस अधिवेशन में पार्टी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर भी मुहर लग सकती है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ मेट्रो: उद्घाटन किया योगी ने लेकिन सोशल मीडिया पर छाये रहे अखिलेश
पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन और आयोजन स्थल पर चर्चा की गई। इसके बाद यह फैसला लिया गया कि अधिवेशन 5 अक्टूबर को आगरा में होगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि पार्टी का राज्य स्तरीय अधिवेशन 23 सितंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल मैदान में किया जाएगा।
Published : 11 September 2017, 7:50 PM IST
No related posts found.