लखनऊ: प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने नवरात्रि पर किया कन्या पूजन

नवरात्रि त्योहार के मौके पर जहां एक ओर देश भर में तरह-तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। वहीं लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर में भी छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन किया गया। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 October 2018, 7:54 PM IST
google-preferred

लखनऊ: राजधानी स्थित कांग्रेस दफ्तर में नवरात्र के मौके पर कन्याओं का पूजन किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने भी कन्याओं का पूजन किया। इस मौके पर उनके साथ दूसरे अन्य कई कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।

यह बी पढ़ें: लखनऊ: ग्राम विकास अधिकारी के पद पर भर्ती के लिये अभ्यर्थियों का प्रदर्शन 

मीडिया से बात करते राज बब्बर

 

मीडिया से बात करते हुए राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी के ऑफिस में नवरात्रि, दीवाली-होली, क्रिसमस ईद आदि सारे त्योहार मनाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में धूमधाम से मनाई गई डाइनामाइट न्यूज़ की तीसरी वर्षगांठ

इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि प्रत्येक साल कांग्रेस दफ्तर में नवरात्रि के मौके पर कन्याओं का पूजन किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी का आयोजन किया गया है और इसे चुनाव से जोड़ कर देखना ठीक नहीं है।