लखनऊ: सीएम ने निगम और बोर्ड के अध्यक्षों की समस्याओं को लेकर की बैठक, जानिये क्या हुआ फैसला

यूपी की योगी सरकार ने नाराज चल रहे बोर्ड और निगमों के सदस्यों और अध्यक्षों संग बैठक कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट में जानिये इस बैठक में क्या फैसलै लिया गया..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 November 2018, 5:29 PM IST
google-preferred

लखनऊ: लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में अपना पूरा जोर लगाने में जुटे हैं। वहीं यूपी में सत्ता से योगी सरकार भी अपने तरीके से संगठन के लोगों और पदाधिकारियों को मनाने की कोशिशों में जुटी है। यही वजह है सीएम योगी ने यूपी के सरकारी निगम और बोर्ड के सदस्यों दूसरे पदाधिकारियों संग बैठक कर उनकी समस्याओं के बारे में संज्ञान लिया और उनके जल्द निराकरण कराने के लिए भी कहा है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: तीन सूत्रीय मांगो को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे कर्मचारियों को पुलिस ने खदेड़ा

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ:सफाई कर्मियों का मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ 'हल्ला बोल'

यूपी भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बोर्डों और निगमों के पदाधिकारियों संग मुख्यमंत्री ने बैठक कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना है और उन्हें दूर करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। कुल मिलाकर योगी सरकार 2019 आम चुनाव के मद्देनजर अपने संगठन के स्तर पर सभी कील कांटे दुरुस्त कर लेना चाहती है। जिससे जिस तरह 2014 के आम चुनाव में भाजपा को यूपी में जबरदस्त विजय मिली थी। उसको पार्टी एक बार फिर से दोहराना चाहती है।