Site icon Hindi Dynamite News

लखनऊ: जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा- समाज और देश के लिए करें काम

यूपी सरकार के कैबिनेट श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का 63वां जन्मदिन लखनऊ में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं से समाज और देश के लिए काम करने की अपील की।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:

लखनऊ: यूपी सरकार के कैबिनेट श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का 63वां जन्मदिन बड़े  धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाज और देश के लिए काम करने की अपील की, जिससे देश को फिर से विश्व गुरु का दर्जा दिलाया जा सके। साथ ही प्रदेश और देश में सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूती प्रदान करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान जन्मदिन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 63 किलो का केक काटकर मंत्री का जन्मदिन मनाया। 

 

 

श्रम मंत्री के जन्मदिन के मौके पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने देशभक्ति से जुड़े हुए गीत गाकर शानदार प्रस्तुति दी।
डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए भाजपा नेता विनोद मौर्य ने बताया कि मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आम लोगों के नेता हैं। यही कारण है कि उनके जन्मदिन के मौके पर भारी तादात में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं। 

 

डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए एक अखिल भारतीय मौर्य महासभा के उपाध्यक्ष संजय मौर्य ने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य हमेशा से आम लोगों के साथ रहकर काम करते आये हैं और जरूरत पड़ने पर हमेशा समाज सेवा को प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि उनके जन्मदिन के मौके पर एक बड़ा जनसमूह उमड़ा है।
 

Exit mobile version