
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार जालौन के बाद औरैया में भी धंसा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे प्रमाणित करता है।
अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने विकास का झूठा भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह किया है। विकास योजनायें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है। मंत्रियों और अधिकारियों में सरकारी बजट के बंदरबांट की होड़ लगी है।
हाल ही में जिस बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन जोरशोर से किया गया वह भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गया है। हुक्मरानों ने एक्सप्रेस-वे के निर्माण में ऐसा खेल खेला कि घटिया निर्माण एक ही बारिश में धुल गया।
प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटित बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे की सड़के कई जगह धंस गयी। यह डबल इंजन भाजपा सरकार के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार को जालौन के बाद औरैया में भी धंसा एक्सप्रेस-वे प्रमाणित करता है।(वार्ता)
Published : 24 July 2022, 7:17 PM IST
Topics : अखिलेश यादव अध्यक्ष जालौन डबल इंज निर्माण भाजपा भ्रष्टाचार लखनऊ सपा सरकार