
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 13 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने वाले हैं। इसी को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बड़ा बदलाव किया है। BSP सुप्रीमो मायावती ने 6 जिलों की नई कमेटियां गठित कर दी है। फतेहपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, कौशांबी और भदोही में नई कमेटी का गठन किया गया।
यह बदलाव बुधवार को लखनऊ में बसपा की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। जिसमें मायावती की फिर से अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई थी। उपचुनाव के कई प्रत्याशियों के नाम पर भी मुहर लग चुकी है।
इसी मौके पर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा आदि की गई थी। जिसमें उपचुनाव से पहले विधानसभा कमेटियों समेत कई गठन किए जाने की बात कही गई थी। इसी क्रम में आज 6 जिलों फतेहपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, कौशांबी और भदोही में नई कमेटी का गठन किया गया है।
Published : 30 August 2019, 4:24 PM IST
Topics : Bahujan Samajwadi Party District committee Lucknow Mayawati uttar pradesh उत्तर प्रदेश जिला कमेटी बहुजन समाजवादी पार्टी मायावती लखनऊ