लखनऊ: भाजपा महिला नेता ने पार्टी वर्कर पर लगाया अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप

भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के दावे को लेकर सत्ता में तो ज़रूर आ गई है। मगर अपनी ही पार्टी की महिलाओं की सुरक्षा कर पाने में नाकाम साबित हो रही है। तुषार साहू नाम के युवक पर महिला ने उसकी अश्लील फोटो वायरल कर सम्बन्ध बनाने का आरोप लगाया है। पूरी खबर…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 June 2018, 1:30 PM IST

लखनऊ: भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ने पूर्व भाजपा नेता पर जबरन सम्बन्ध बनाने और इसके बाद उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि उसने इसकी शिकायत संघ प्रमुख मोहन भागवत तक से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद बीती रात महिला ने नाका थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ने तुषार साहू नाम के युवक द्वारा बीते एक वर्ष से परेशान करने का आरोप लगाते हुये, अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जबरन सम्बन्ध बनाने का बनाने का आरोप लगाया है।

इस मामले की शिकायत महिला कार्यकर्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संघ प्रमुख से भी की। मगर तुषार को सिर्फ पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा कर मामले से  किनारा कर लिया गया।इसके बाद भी जब तुषार की हरकतें बन्द नही हुई तो महिला ने नाका थाने में इसकी लिखित शिकायत की।
 

Published : 
  • 11 June 2018, 1:30 PM IST

No related posts found.