महराजगंज समेत गोरखपुर क्षेत्र में भाजपा के पांच नये जिलाध्यक्ष नियुक्त

आगामी आम चुनावों के मद्देनजर यूपी में भारतीय जनता पार्टी कई नये प्रयोग करने में जुट गयी है। संगठन को मजबूत बनाने के लिये रिक्त पदों पर नेताओं की नियुक्ति और अदला-बदली का काम शुरू हो गया है। भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र समेत पूरे यूपी में 19 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 September 2018, 11:15 AM IST

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी अगले आम चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारियों में तेजी लाने लगी है। पार्टी में नये नेताओं की नियुक्ति, चेहरों में बदलाव और पदों पर अदला-बदली का काम जोर-शोर से शुरू हो गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने महराजगंज समेत गोरखपुर क्षेत्र में पांच नये जिलाध्यक्षों को नियुक्त कर लिया है।

जिलाध्यक्षों की सूची

 

महराजगंज जिले से दिनेश जायसवाल को भाजपा की युवा इकाई भाजयुमो का जिलाध्यक्ष नियुक्त कर लिया गया है। गोरखपुर महानगर औऱ गोरखपुर जिला से क्रमश पवन कुमार यादव और सत्यम शाहनी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह देवरिया से विन्ध्येश पांडे और सिद्धार्थनगर से मनोज मोर्य जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

गोरखपुर क्षेत्र के अलावा भाजयुमों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 14 नये जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया है। अतिमहत्वपूर्ण क्षेत्र मेरठ महानगर से वीनस शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
 

 

Published : 
  • 16 September 2018, 11:15 AM IST

No related posts found.