Lucknow: अखिलेश यादव का कन्नौज दौरा आज, दो कार्यकर्मों में करेंगे शिरकत

सपा प्रमुख और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव आज बुधवार को कन्नौज के दौरे पर हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 March 2025, 9:08 AM IST
google-preferred

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज के दौरे पर हैं। वे कन्नौज में अलग-अलग जगहों पर कार्यकर्मों में शिरकत करेंगें। 

जानकारी के अनुसार सपा प्रमुख अखिलेश यादव सुबह करीब 10 बजे अपने लखनऊ स्थित आवास से कन्नौज के लिए रवाना होंगे। सपा अध्यक्ष सुबह 11:30 बजे बोर्डिंग ग्राउंड पहुंचेंगे और वहां चल रहे मां पीतांबरा महायज्ञ में शामिल होंगे। इसके बाद छिबरामऊ जाकर भागवत कथा में भी भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दौरे के दौरान वे कई अन्य पार्टी नेताओं के यहां भी जा सकते हैं। इस आशय से उनके भ्रमण कार्यक्रम की सूची पुलिस प्रशासन को सौंपी गई। 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भ्रमण कार्यक्रम की समयसारणी

कार्यक्रम सूची

पार्टी द्वारा उनके पूरे कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की गई है।