Uttar Pradesh: प्रयागराज सहित यूपी के कई जिलों में उपद्रव से जुड़े मामलों में 304 संदिग्ध गिरफ्तार

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद और फिरोजाबाद सहित नौ जिलों में उपद्रवी तत्वों की नारेबाजी और पथराव की हिंसक वारदातों के मामले में पुलिस ने अब तक 304 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 June 2022, 4:00 PM IST

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद और फिरोजाबाद सहित नौ जिलों में उपद्रवी तत्वों की नारेबाजी और पथराव की हिंसक वारदातों के मामले में पुलिस ने अब तक 304 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक शनिवार को पूरी रात चले गिरफ्तारियों के फलस्वरूप रविवार को सुबह 08 बजे तक उपद्रव वाले शहरों से 304 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। हिरासत से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक कुल 9 ज़िलों में दर्ज की गयी 13 एफआईआर के तहत की गयी कार्रवाई में ये गिरफ्तारियां हुयी हैं।  (वार्ता)

Published : 
  • 12 June 2022, 4:00 PM IST

No related posts found.