यूपी विधान सभा के 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, गुरुवार से शुरू होना है मानसून सत्र, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश विधान सभा का मानसून सत्र शुरू होने से ठीक पहले विधान सभा के 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, जिससे चारों ओर हड़कंप मच गया है। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट..

Updated : 17 August 2020, 6:20 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। लेकिन सत्र शुरू होने से ठीक तीन दिन पहले विधान सभा के 20 कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव पाये गये हैं। इतनी बड़ी संख्या और सत्र शुरू होने से ऐन वक्त पहले कर्मचारियों के कोरोना पॉजीटिव पाये जाने से चारों ओर हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें.. बिहार में कोरोना का कहर, 6 सितंबर तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, मरीजों की संख्या एक लाख के पार

सोमवार को हुए रेपिड एन्टीजन टेस्ट के बाद 20 कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया हैं। दो घंटे तक कर्मचारियों की जांच की गयी। चार दिन तक तलने वाले विधानमंडल सत्र से तीन दिन पहले की विधानसभा के 20 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलन से खलबली मच गयी है।

यह भी पढ़ें.. Uttar Pradesh: यूपी में बढ़ते कोरोना के मामलों के कारण नई गाइडलाइन हुई जारी, सख्ती से पालन के निर्देश

विधानमंडल के इस विशेष सत्र के शुरू होने से पहले कर्मचारियों के अलावा सभी विधायकों की भी जांच की जानी है। सरकार ने इस सत्र के दौरान कोरोना को लेकर कई सख्त नियम बनाये हैं, जिनका सभी नेताओं और कर्मचारियों द्वारा अनिवार्य पालन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें.. COVID-19 Hospital Noida: सीएम योगी ने नोएडा में किया कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन, मिलेंगी ये सुविधाएं

मानसून सत्र के दौरान विधानभवन की कैंटीन बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मानसून सत्र के दौरान सभी के लिये फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ कोविड प्रोटोकॉल के सभी नियमों को आवश्यक किया गया है।

 

 सब्सक्राइब करें हमारा टेलीग्राम चैनल

कोरोना काल में बुलाये गये विधानमंडल के इस विशेष सत्र में विधानसभा तथा विधान परिषद की कार्यवाही होगी। समझा जाता है कि इस दौरान कुछ जरूरी विधेयक भी सरकार द्वारा पास किये जा सकते हैं।
 

Published : 
  • 17 August 2020, 6:20 PM IST

Related News

No related posts found.