
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 95 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान हर बुथ केंद्र पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं।
दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 8, तमिलनाडु की 37, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, असम, बिहार और ओडिशा की 5-5, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की 3-3, जम्मू कश्मीर की 2 और मणिपुर और पुडुचेरी की एक-एक सीटों पर मतदान हो रहा है।
उत्तर प्रदेश की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन 8 सीटों पर कुल 85 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन लोकसभा सीओं का नाम नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ., हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर है।
उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं। मथुरा से अभिनेत्री और भाजपा नेता हेमामालिनी यहां से सांसद हैं और दूसरी बार चुनाव मैदान पर हैं। हेमामालिनी का मुकाबला आरएलडी के कुंवर नरेंद्र सिंह और कांग्रेस के महेश पाठक से है।
वहीं फतेहपुर सीकरी से अभिनेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राजबब्बर, आगरा से उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री भाजपा के एसपी बघेल, अमरोहा से बसपा उम्मीदवार दानिश अली पर भी नजर रहेगी। यह सब भी अपने अपने दल में दिग्गज नेता माने जाते हैं।
Published : 18 April 2019, 7:18 AM IST
Topics : तगड़े इंतजाम दूसरे चरण बुथ केंद्र मतदान लोकसभा चुनाव सुरक्षा