
नई दिल्ली: आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। मोदी सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि की है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अब एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि उज्जवला गैस सिलेंडर पर भी लागू होगी।
पहले उज्जवला गैस सिलेंडर 503 रुपये में मिला करते थे, जो अब 553 रुपये में मिलेंगे। वहीं आम एलपीजी सिलेंडर के दाम 803 रुपये की जगह 853 रुपये हो गए हैं।
Published : 7 April 2025, 4:45 PM IST
Topics : Breaking News Cylinder Price Hike News Dynamite News gas cylinder hike New Rates Petrol Diesel price