
नई दिल्ली: केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने बुधवार को लोकसभा चुनाव-2024 (Lok Sabha Elections 2024) के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही उत्तर प्रदेश समेत देश के 21 राज्यों की 102 लोक सभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया की शुरू हो चुकी है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार लोक सभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और राजस्थान जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्यों में नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है।
देश में लोक सभा चुनाव के लिये पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है।
उत्तर प्रदेश की जिन आठ संसदीय सीटों पर पहले चरण में चुनाव होगा, उनमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (अनुसूचित जाति), मोरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत लोक सभा सीट शामिल है।
Published : 20 March 2024, 11:20 AM IST
Topics : अधिसूचना नई दिल्ली नामांकन मतदान लोकसभा चुनाव