
नई दिल्ली: अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर लग रही अटकलों के बीच गुरूवार को इन दो सीटों पर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इसके साथ ही सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी यूपी की रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती है।
सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी और प्रियंका के चुनाव लड़ने पर अंतिम फैसला दूसरे चरण के मतदान के बाद यानी 26 अप्रैल के बाद लिया जाएगा।
दूसरे चरण के मतदान पूरा होने के बाद अगले हफ्ते दोनों अमेठी और रायबरेली से नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वायनाड में भी वोटिंग होनी है, जहां से राहुल गांधी दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इसके बाद ही पार्टी उनके अमेठी से चुनाव लड़ने पर फैसला ले सकती है।
Published : 25 April 2024, 11:56 AM IST
Topics : amethi Lok Sabha Poll Priyanka Gandhi Rahul Gandhi अमेठी चुनाव नई दिल्ली प्रियंका गांधी रायबरेली राहुल गांधी