हिंदी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव को सपा ने मैनपुरी से ही पार्टी प्रत्याशी बनाया है।
समाजवादी पार्टी ने बदायूं से धर्मेद्र यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। काजल निषाद को गोरखपुर से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है।
Samajwadi Party announces the names of 16 candidates for the upcoming Lok Sabha elections 2024. Dimple Yadav to contest from Mainpuri. pic.twitter.com/fyegHqaRiD
— Dynamite News (@DynamiteNews_) January 30, 2024
डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखिये लोकसभा सीटऔर सपा प्रत्याशियों की सूची।
1) बस्ती- रामप्रसाद चौधरी
2) अंबेडकरनगर – लालजी वर्मा
3) फैजाबाद- अवधेश प्रसाद
4) बांदा- शिवशंकर सिंह पटेल
5) अकबरपुर- राजाराम पाल
6) फर्रुखाबाद- डॉ. नवल किशोर शाक्य
7) लखनऊ- रविदार मेहरोत्रा
8) उन्नाव- अनु टंडन
9) धोरहरा- आनंद भदोरिया
10) खीरी- उत्कर्ष वर्मा
11) बदायूं- धर्मेद्र यादव
12) एटा- देवेश शाक्य
13) मैनपुरी- डिंपल यादव
14) फिरोजाबाद- अक्षय यादव
15) संभल- शफीकुर्र रहमान बर्क
16) गोरखपुर- काजल निषाद
सपा की ओर से यह सूची ऐसे समय जारी की गई है जब महागठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस के साथ सीट के बंटवारे को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

Published : 30 January 2024, 5:18 PM IST
Topics : candidates Dimple Yadav Lok Sabha Poll mainpuri उत्तर प्रदेश घोषणा प्रत्यासी लखनऊ लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी