Girish Bapat: लोक सभा सांसद गिरीश बापट का पुणे में निधन, जानिये उनके बारे में

पुणे से लोकसभा के सदस्य गिरीश बापट का बुधवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 29 March 2023, 1:27 PM IST
google-preferred

पुणे (महाराष्ट्र): पुणे से लोकसभा के सदस्य गिरीश बापट का बुधवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। बापट पिछले डेढ़ साल से बीमार थे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक उन्हें गंभीर स्थिति में दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था और वह जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।

भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष जगदीश मुलिक ने कहा, ‘‘आज बहुत दुखद दिन है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पुणे लोकसभा सीट से सांसद गिरीश बापट आज हमें छोड़कर चले गए। उनका अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले डेढ़ साल से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था।’’

उन्होंने बताया कि बापट का अंतिम संस्कार बुधवार शाम को वैकुंठ श्मशान घाट में किया जाएगा।

वह कस्बा पेठ विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे। वह 2019 में पुणे से सांसद बने।

Published : 
  • 29 March 2023, 1:27 PM IST

Advertisement
Advertisement