हिंदी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। संजय गांधी पीजीआई के डॉक्टर मुलायम सिंह की जांच में जुटे हैं। अभी उनका इमरजेंसी में चेकअप चल रहा है।
कल मैनपुरी और बरेली की जनसभा में गरजेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती
पीजीआई के डॉक्टर प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि भर्ती होने के बाद मुलायम सिंह का रुटीन जांच की। जांच में उनकी डायबिटीज थोड़ी बढ़ी हुई है। डॉक्टर ने कहा है कि उन्हें कुछ ही देर में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
DN Exclusive: दिल्ली से मुलायम-अखिलेश ने भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं को मिली नई ऊर्जा
गौरतलब है कि मुलायम मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वहां पर 23 अप्रैल को मतदान होना है। बीते दिन उन्होंने इटावा के सैफई में मतदान भी किया था।
Published : 26 April 2019, 3:44 PM IST
No related posts found.