2019 लोकसभा चुनाव : कब-कब कहां कहां होंगे मतदान

चुनाव आयोग ने रविवार शाम को प्रेस कान्‍फ्रेस के माध्‍यम से चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनावों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। देखें कब-कब किस चरण में कहां कहां होंगे मतदान।

Updated : 10 March 2019, 6:27 PM IST
google-preferred

नई दिल्‍ली: पहले चरण में 11 अप्रैल को 91 सीटों के लिए मतदान होगा। जिनमें आंध्र प्रदेश की 25, अरुणाचल की दो, असम की पांच, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, जम्मू-कश्मीर की दो, महाराष्ट्र की एक, मेघालय की एक, मिजोरम की एक, ओडिशा की चार, सिक्किम की एक, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की एक, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की पांच, पश्चिम बंगाल में दो, अंडमान निकोबार की एक, लक्ष्‍यद्वीप की एक सीट शामिल हैं। 

लोकसभा चुनाव के साथ आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा के विधानसभा चुनाव होंगे संपन्‍न

दूसरे चरण में 18 अप्रैल 2019 को 91 सीटों के लिए मतदान होगा।  जिसमें असम की पांच, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 2, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, मणिपुर की 1, ओडिशा की 5, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की एक, उत्तर प्रदेश की आठ, पश्चिम बंगाल में तीन और पुड्डुरी चेरी की सीट के लिए मतदान होगा।

बहुत बड़ी खबर: 7 चरण में होंगे लोकसभा चुनाव के चुनाव, मतगणना 23 मई को

तीसरे चरण में 23 अप्रैल 2019 को 115 सीटों के लिए मतदान होगा। जिसमें असम की 4, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की 7, गुजरात की 26, गोवा की 2, जम्मू-कश्मीर की एक, कर्नाटक की 14, केरल की 20, महाराष्ट्र की 14, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 5, दादर नागर हवेली की एक, दमन दीव की एक सीट के लिए मतदान होगा।

चौथे चरण में 29 अप्रैल 2019 को 71 सीटों के लिए मतदान होगा। जिसमें बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की एक, झारखंड की तीन, मध्यप्रदेश की छह, महाराष्ट्र 17, ओडिशा छह, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 सीटें शामिल होंगी। 

यूपी की 80 लोक सभा सीटों पर 7 चरण में होगा मतदान.. इस दिन आपके जिले में होगा मतदान..

पांचवें चरण में 6 मई 2019 को 51 सीटों के लिए मतदान होगा। जिसमें बिहार की 5, जम्मू कश्मीर की दो, झारखंड की चार, मध्यप्रदेश सात, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल की 7 सीटें शामिल होंगी। 

छठवे चरण में 12 मई 2019 को 59 सीट पर मतदान होगा। बिहार की आठ, हरियाणा की दस, झारखंड चार, मध्यप्रदेश आठ, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ, दिल्ली की सात सीटें शमिल होंगी।

आखिरी सातवां चरण 19 मई 2019 को  59 सीटों के लिए मतदान होगा। जिसमें बिहार की 8, झारखंड की तीन, मध्यप्रदेश की आठ, पंजाब 13, चंडीगढ़ की एक, पश्चिम बंगाल की नौ, हिमाचल की चार और उत्तर प्रदेश की 13 सीटें शामिल होंगी। 

वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

Published : 
  • 10 March 2019, 6:27 PM IST

Related News

No related posts found.

No related posts found.