लोकसभा चुनाव के साथ आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा के विधानसभा चुनाव होंगे संपन्‍न

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी लोकसभा चुनावों के साथ ही होंगे विधानसभा चुनाव। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ होंगे लोकसभा चुनाव।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 March 2019, 7:28 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। चुनाव 7 चरणों में होंगे। इसी के साथ आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा के विधानसभा चुनाव भी कराए जाने की घोषणा चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोड़ा ने की। हालांकि सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों लोकसभा के साथ नहीं कराया जा रहा है।

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव साथ में न कराए जाने पर पर आयोग ने कहा कि राज्य सरकार और गृह मंत्रालय से इस संबंध में बातचीत करने के बाद यह फैसला लिया गया है। फिलहाल वहां चुनावों को टाल दिया गया है। जबकि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ में होंगे।

यूपी की 80 लोक सभा सीटों पर 7 चरण में होगा मतदान.. इस दिन आपके जिले में होगा मतदान..

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 18 जून, अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का जून के प्रथम सप्‍ताह, सिक्किम विधानसभा का कार्यकाल 27 मई और ओडिशा विधानसभा का कार्यकाल 11 जून को समाप्त हो रहा है।

ओडिशा विधानसभा
ओडिशा में बीजू जनता दल की सरकार है। यहां 147 विधानसभा सीट हैं।

सिक्किम विधानसभा
सिक्किम में 32 विधानसभा सीट हैं। अभी यहां सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पवन कुमार चामलिंग मुख्यमंत्री हैं।

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा
अरुणाचल प्रदेश में 60 सीट हैं।यहां से भाजपा के पेमा खांडू मुख्यमंत्री हैं।

बहुत बड़ी खबर: 7 चरण में होंगे लोकसभा चुनाव के चुनाव, मतगणना 23 मई को

आंध्र प्रदेश विधानसभा 
आंध्र प्रदेश में 176 सीट हैं। यहां के मुख्‍यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू हैं।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कुल 87 सीट हैं। यहां राज्यपाल शासन लगा हुआ है।

No related posts found.