Lok Sabha Election Results: वोटों की गिनती शुरु, रुझान आना चालू

लोकसभा की 543 सीटों पर चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना शुरु, सभी राज्यों में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी, ताजा रुझानो के लिए बने रहिये डाइनामाइट न्यूज़ के साथ

Updated : 4 June 2024, 8:26 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: सभी राज्यों में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी हो गई है। देश के 18वीं लोकसभा चुनाव में सात चरणों में मतदान के बाद आज नतीजों का दिन है। केंद्र की सरकार में नरेंद्र मोदी हैट्रिक लगाएंगे या INDIA ब्लॉक की एकजुटता अपना दम दिखाएगी।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार फिलहाल, देशभर की निगाहें आज के नतीजों पर टिकी हैं। 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की 543 सीटों पर सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो चुकी हैं।

वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।  80 दिन के इंतज़ार के बाद आज लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 227 सीटों के शुरुआती रुझान आ चुके हैं. इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच गैप काफी बढ़ता जा रही हैे। एनडीए अभी 157 सीटों पर तो इंडिया गठबंधन 62 सीटों पर आगे चल रहा है। 

Published : 
  • 4 June 2024, 8:26 AM IST