हिंदी
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शनिवार को दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पिछले दिनों दिल्ली कांग्रेस के चीफ के पद से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली समेत कुछ बड़े कांग्रेसी नेता शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में इन नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली।
दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका
➡️चुनाव से ठीक पहले अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल
➡️लवली के साथ राजकुमार चौहान ने भी थामा भाजपा का दामन
➡️नसीब सिंह भी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में हुए शामिल
➡️पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी नेता#ArvinderSinghLovely #BJP… pic.twitter.com/atpUpBqFea— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 4, 2024
अरविंदर सिंह लवली के साथ ही दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेता राजकुमार चौहान के अलावा नसीब सिंह, नीरज बसौया ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

दिल्ली में 26 मई को लोकसभा चुनाव के लिये वोटिंग होनी है। इससे पहले कांग्रेस के इन कद्दावर नेताओं के भाजपा में शामिल होने से न केवल कांग्रेस बल्कि इंडिया गठबंधन को भी बड़ा झटका माना जा रहा है।
Published : 4 May 2024, 4:26 PM IST
Topics : Arvinder Singh Lovely bjp Delhi Congress join Lok Sabha Election अरविंदर सिंह लवली कांग्रेसी भाजपा लोकसभा चुनाव शामिल