Lok Sabha Election: सलेमपुर और बलिया में अखिलेश यादव ने विपक्षी दलों पर जमकर साधा निशाना

यूपी के सलेमपुर में रविवार को सपा चीफ अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा प्रहार किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 May 2024, 6:22 PM IST
google-preferred

देवरिया, बलिया: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे देश में सरगर्मियां तेज हैं। देवरिया की सलेमपुर और बलिया लोकसभा सीट के लिये समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने BJP पर जमकर वार किया। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा देश में 4 जून के बाद देश में पॉलिटिकल चेंज हो जाएगा। 4 जून का दिन ऐतिहासिक दिन होगा। इस दिन पूरी मित्र मंडली भी बदल जाएगी। मंत्रिमंडल और मीडिया मंडल भी बदल जायेगा। 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सातवें चरण में जनता जब मतदान करेगी तो बीजेपी का कहीं नाम नहीं होगा।जो संविधान बदलने निकले हैं जनता उन्हें बदला देगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के फैसलों में कही न कहीं संविधान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। ये चुनाव जहां हमारे आपके भविष्य का चुनाव है, ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव भी है। जो लोग संविधान बदलने निकले हैं उनको जनता बदल देगी। 

बलिया में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पांडे के समर्थन में  बोले अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के फैसलों में कही न कहीं संविधान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है।

ये चुनाव जहां हमारे आपके भविष्य का चुनाव है, ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव भी है। जो लोग संविधान बदलने निकले हैं उनको जनता बदल देगी।

Published :